UP Polls: आतंकी पर आर-पार, यूपी चुनाव में अखिलेश की घेराबंदी!

UP Polls: आतंकी पर आर-पार, यूपी चुनाव में अखिलेश की घेराबंदी! देखें #हल्लाबोल #UttarPradesh #AkhileshYadav पूरा कार्यक्रम यहाँ देखें

           

https://www.facebook.com/aajtak/posts/10162385092797580

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राज्य विधानसभा के चुनाव के दो चरण में समाजवादी पार्टी ने शतक बना लिया था। आज तीसरे चरण के मतदान के बाद 16 जनपदों की 59 सीटों के लिए मतदान में 50 सीटों पर जनता का प्रबल समर्थन समाजवादी पार्टी और गठबंधन को मिला है।
भाजपा के खिलाफ जनता में जबरदस्त विरोध की लहर दिखाई दे रही है। भाजपा गाली गलौज के स्तर पर इतर आयी है। भाजपा नेताओं द्वारा खासकर समाजवादी पार्टी के विरूद्ध जैसी अभद्र और अश्लील बातें की जा रही है उससे जनसामान्य में बहुत नाराजगी है। भाजपा भी मतदान के रुझान से समझ रही है कि उसके दिन बीत गए हैं। 10 मार्च को जो परिणाम आना है उसमें भाजपा का सफाया होना तय है।
अपनी खीझ और हार के डर से भाजपा नेतृत्व अब दबंगो और स्वामिभक्त प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से मतदान में धांधली करने में लग गया है। करहल में कर्मचारी और अधिकारी धीमी गति से काम कर रहे है और मतदाताओं की लम्बी लम्बी लाइनें लगाकर व्यवधान किया जा रहा है। श्री अखिलेश यादव करहल क्षेत्र से प्रत्याशी है। बूथ संख्या 300 पर भाजपाई फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। विरोध करने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस उठा ले गई। यहां बूथ संख्या 319, 320 पर भाजपा के प्रत्याशी श्री एसपी बघेल बूथ के अंदर जाकर मतदान कर्मियों को धमका आए हैं। बूथ संख्या 414 पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने की शिकायत हुई है। यहां बूथ संख्या 257 पर भाजपा के लोग फर्जी मतदान कराते पाए गए गांवों में समाजवादी समर्थक मतदाताओं से बदसलूकी की जा रही है। बूथ संख्या 222 और 04 पर मतदान कर्मियों ने लोगों को वोट नहीं डालने दिया। ईवीएम में कई जगह गड़बड़िया रही जिससे मतदान में बाधा पड़ी है। इस सबकी शिकायत निर्वाचन आयोग से कर दी गई है।
जनपद मैनपुरी की करहल विधान सभा के बूथ संख्या 110 पर भाजपा के दबंगों द्वारा समाजवादी समर्थक मतदाताओं को वोट नहीं डालने की शिकायत की गई है। कन्नौज के तिर्वा की बूथ संख्या 214 सुखसेनपुर पर पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के एजेंट को मारपीट कर भगा दिया है और फर्जी मतदान कराया गया है।
जनपद कन्नौज की विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ के बूथ संख्या 324, 325 तिसौली में भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय द्वारा ग्राम प्रधान और समाजवादी पार्टी के एजेंट को डरा धमकाकर भगा दिया गया और फर्जी मतदान कराया गया है।
जनपद फर्रुखाबाद में बूथ संख्या 38 पर ईवीएम में समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल का निशान ही नहीं था। उरई, इटावा, एटा, महोबा आदि कई जनपदों में फर्जी मतदान की शिकायते बहुतायत में मिल रही है। कई प्रशासनिक अधिकारी भाजपा प्रचारक की भूमिका में कार्य करते पाए गए हैं। समाजवादी कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही है। कई जगह पोलिंग अधिकारी कुछ जातियों के लोगों को वोट ही नहीं डालने दे रहे हैं।
कानपुर देहात में बिठूर के बूथ संख्या 306 पर भाजपा के इशारे पर समाजवादी पार्टी के एजेंट चरण सिंह लोधी से उनका बस्ता और तीन मोबाइल फोन छीन लिए गए। बिधूना में 308 बूथ संख्या 90 पर भाजपा की टोपी व गमछा लेकर भाजपाई फर्जी मतदान करा रहे हैं।
भाजपा नेताओं की ये हरकतें बताती हैं कि वे अपनी हार की आशंका से परेशान होकर अब अभद्रता पर उतर आए हैं। धांधली और गुंडागर्दी से चुनावों को प्रभावित करने के इन कुत्सित प्रयासों से जनता में भाजपा के प्रति व्यापक जनरोष है। अब जनता ने तय कर लिया है कि वह भाजपा को हराएगी और समाजवादी पार्टी को विजयी बनाएगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता




+