...तुलसी सिलावट होंगे एमपी का नया सीएम फ़ेस?

...तो अब तुलसी सिलावट बनेंगे एमपी के सीएम, शिवराज के सवाल पर उठा दिया हाथ! #ATDigital #MadhyaPradesh #Indore #Politics #TulsiRamSilawat | #SayeedAnsari

           

https://www.facebook.com/aajtak/posts/10162994199662580

प्रैस विज्ञप्ति

भाट समाज सेवा समिति हरियाणा तथा अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा ने प्रदेश भर में चलाया मतदाता चेतना अभियान
समिति शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए है प्रतिबद्व - मनोहर लाल साकला भाट
31 अक्तूबर: भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रख्यात समाज सेवी मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा तथा हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. संयुक्त रूप से प्रदेश भर में मतदाता चेतना अभियान चला रही है और प्रदेश व देश में नशा मुक्त का संदेश दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा के नेतृत्व में समिति ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव तथा आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने में राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा का सहयोग दे रही है। मनोहर लाल साकला भाट ने बताया कि समिति पदाद्यिकारी, कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव करवाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग दे रहे है।
प्रख्यात समाज सेवी एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा जो कि पिछले 28 वर्षो से सामाजिक, धार्मिक कार्य कर रहे है उनके नेतृत्व में उनकी पूरी टीम निर्वाचन आयोग हरियाणा का सहयोग कर रही है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया ने प्रख्यात गांधीवादी, प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी डॉ एस एन सुब्बाराव जी के सानिध्य में कार्य किया हुआ है और डॉ एस एन सुब्बाराव वो शख्सियत है जिन्होंने देश व दुनिया को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में शराब न पीने वाले व पिलाने वालो को वोट न देने की अपील की क्योंकि अम्बेडकर संघर्ष समिति तथा भाट समाज सेवा समिति प्रख्यात सामाजिक गांधीवादी एवं प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी डॉ एस एन सुब्बाराव के विचारों को आगे बढ़ा रही है क्योंकि उन्होंने राजनीति से दूर रहकर झाड़ू उठाकर झाड़ू से देश व दुनिया में एक ऐसा संदेश दिया कि आज उनका नाम पूरे विश्व में शांति अग्रदूत के नाम से लिया जाता है। इस अवसर पर रामकरण जागा भाट, शौपाल भाट, मदन लाल भाट झज्जर, राहुल भाट बहादुरगढ़, प्रकाश भाट भिवानी, रामकिशन भाट नरवाना, प्रेम साकला टोहाना भाट, कशमीरी लाल भाट हिसार, राजेश नगर पार्षद कैथल, पृथ्वीराज भाट करनाल, मनजीत भाट, हरफूल भाट रोहतक, जिला प्रधान बनवारी चन्देल, सूरज खटक चमारिया, हरियाणा युवा शक्ति के प्रधान सुरेश राठी, मंजू देवी, कौशल्या देवी, कंवल सिंह, अर्जुन देव, राजेश कश्यप टिटोली, नम्बरदार राज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश चांदी, अजीत भाली आनन्दपुर, सीमा देवी, सरदार कुलविन्दर सिक्का, राज नारायण जाटव, अनिल सम्भरवाल, प्रदीप नान्दल सहित अनेक समिति पदाद्यिकारियों को भी पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में डयूटी दी गई।

जारीकर्ता
मनोहर लाल साकला
मो 9992247978