सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी की दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस #Congress #RahulGandhi #ATVideo

           

https://www.facebook.com/aajtak/posts/10163451630842580

कितना दुर्भाग्य की बात है कि देश का पैसा लूटकर भागने वाला नीरव मोदी मजे में है, ललित मोदी मजे में है, मेहुल चौकसी को अभयदान मिल गया, लेकिन चोर को चोर बोल देने के लिए राहुल गांधी को दो वर्ष की सजा हो गई है और लोकसभा के सदस्यता गवानी पड़ गई । 38 शेल कंपनियां बनाकर लाखों करोड़ की लूट करने वाले अडानी का घोटाला संसद में न उठे, इसके लिए दो हफ्ते से सत्तापक्ष के लोग संसद नहीं चलने दे रहे है। अडानी की फर्म में निवेश करने वाली मॉरिशस की शेल कंपनी इलारा रक्षा मंत्रालय तक घुसी हुई है। इसी सरकार के कार्यकाल में इतिहास का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ। इसी सरकार में कई बैंक डूबे रहे है, इसी सरकार में लाखों छोटे उद्योग चौपट हो गया। इसी सरकार में अडानी के सरकारी सहयोग और विदेश नीति के माध्यम से संपत्ति में कई गुना इजाफा हुआ। उनकी संपत्ति 40 हजार करोड़ से बढ़कर 12 लाख करोड़ पहुंच गई। किसी चोर, लुटेरे, भ्रष्टाचारी पर आंच नहीं आई। राहुल गांधी का बयान सुनिए तो वो तीन नाम लेकर कहते हैं कि इन सब चोरों का नाम एक जैसा क्यों है? उन्होंने यह तो नहीं कहा कि इस टाइटल के सारे लोग चोर हैं। फिर यह मानहानि का मामला कैसे हुआ? दूसरे, मानहानि में अधिकतम सजा दो साल की है। 99 फीसदी मामलों में कोई सजा नहीं होती। सजा हुई भी तो प्रतीकात्मक होती है। जज साहब ने अधिकतम सजा ठोक दी। इससे यह संदेह पैदा हुआ है कि भाजपा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराने का जो अभियान चला रही थी, यह उसी की अगली कड़ी है। भाजपा भ्रष्टाचार के साथ मजबूती से खड़ी है, अडानी, माल्या, नीरव, चोकसी के साथ मजबूती से खड़ी है, लेकिन भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने और विपक्ष की सक्रिय भूमिका निभाने के लिए राहुल गांधी को निपटाया जा रहा है। क्या अब भी आपको लगता है कि इस देश में लोकतंत्र नाममात्र का भी बचा है? क्या यही नया भारत है? चोर मजे में होंगे, लेकिन सवाल उठने वाले जेल जाएंगे। राहुल गांधी ने अदालत में माफी नहीं मांगकर सजा कबूल की। मुझे लगता है कि उन्हें ये पूरा मसला पुरजोर तरीके से जनता के सामने रखना चाहिए और जेल चला जाना चाहिए। इस देश की जनता को भी पता चले कि चोर सुरक्षित है लेकिन चोर को चोर कहने वाले को सजा हो गई।

मैं राहुल गांधी के साथ था, साथ हूँ और हमेशा साथ रहुँगा इस तानाशाही सरकार का विरोध करता रहूँगा।




+