रामनवमी पर राम मंदिर का सामने आया खूबसूरत वीडियो, चंपत राय ने किया ट्वीट, जानिए कब तब हो जाएगी प्

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने रामनवमी के मौके पर निर्माणाधीन राम मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया... #uttarpradesh #shriramtemple #ramnavami

           

https://www.facebook.com/aajtak/posts/10163465328122580

राम नाम आधार जिन्हें, वो जल में राह बनाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

लक्ष्य राम जी, सिद्धि राम जी, राम ही राह बनाई,
राम कर्म हैं, राम ही कर्ता, राम की सकल बड़ाई,
राम काम करने वालों में, राम की शक्ति समाई,
पृथक पृथक नामों से, सारे काम करें रघुराई,
भक्त परायण निज भक्तो को, सारा श्रेय दिलाते है,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

घट घट बसके, आप ही अपना, नाम रटा देते हैं,
हर कारज में निज भक्तो का, हाथ बटा देते है, नाम रटा देते हैं,
बाधाओं के सारे पत्थर, राम हटा देते है,
अपने ऊपर लेकर उनका, भार घटा देते है,
पत्थर क्या प्रभु तीन लोक का, सारा भार उठाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

राम नाम आधार जिन्हें, वो जल में राह बनाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं,
राम नाम आधार जिन्हें वो जल में राह बनाते हैं,
जिन पर कृपा राम करें, वो पत्थर भी तिर जाते हैं।।

सभी देश वासियों को प्रदेश वासियों राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई ।।




+